फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सरोवरों में बरसेगा अमृत आत्मनिर्भर बनेंगे किसान

Sat, 02 Mar 2024 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भीमताल और भवाली में अमृत सरोवर के जरिये गर्मी में पानी के इंतजाम की कवायद की जा रही है। भवाली नगर पालिका और भीमताल ब्लॉक की ओर से 10 अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इससे जहां जलस्रोतों को रिचार्ज किया जाएगा वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। कोशिश की जा रही कि ये सरोवर मत्स्य पालन के जरिये आय बढ़ाने में भी कारगार साबित होंगे।
विज्ञापन

भवाली नगर पालिका की ओर से जलसंस्थान विभाग के कार्यालय की जमीन पर चार अमृत सरोवर बनाए गए हैं। अमृत सरोवर बनने से पास के पंप के पानी को रिचार्ज होने का लाभ हो रहा है। सरोवर में मछली डालकर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। भीमताल में छह सरोवर बनाए गए हैं।


ब्लॉक प्रमुख भीमताल, डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि अमृत सरोवर पानी की क्षमता को तो बढ़ाएंगे ही साथ ही पर्यटन को भी बढ़ाने का काम करेंगे। ब्लॉक स्तर से बनाए गए सरोवर में मत्स्य पालन के साथ पर्यटन को भी विकसित करते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन



भवाली नगर पालिका के निर्वतमान चेयरमैन संजय वर्मा ने बताया नगर क्षेत्र में पानी की समस्या कम हो इसके लिए अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इससे पानी की रिचार्ज क्षमता बढ़ने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्यटन को भी इससे पहचान मिल पाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें