फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुतिया गांव में लगी का आग को एनडीआरएफ ने बुझाया

विज्ञापन
रामगढ़ के झुतिया के जंगल में लगी आग बुझाते एनडीआरएफ और वन विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को रामगढ़ के झुतिया में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम ने मिलकर आग को बुझाया। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि झुतिया के नाप एरिया में आग लगने की सूचना मिली थी। एनडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने देर शाम तक आग पर काबू पाया। एनडीआरएफ की टीमों के पास आग बुझाने के फायर पीटर, फायर हुक, रेख, जाबा आदि उपकरण हैं। इससे आग को जल्द काबू पाया जा सकता है। यहां एनडीआरएफ टीम इंचार्ज मयंक कुमार, हरीश थपलियाल, परविंदर, संजय कुमार, दीप जोशी, सतीश आदि रहे। इधर, भवाली के तिरछाखेत के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें