रामनगर। 79 उत्तराखंड बटालियन नैनीताल के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश थपरयाल के निर्देशन में एमपी इंटर कॉलेज में रविवार को ए प्रमाण पत्र संपन्न हुई। इसमें एमपी इंटर कॉलेज के 51, जीआईसी ढिकुली के 34 और जीआईसी मालधनचौड़ के 19 कैडेटों ने हिस्सा लिया। परीक्षा प्रात: नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चली। परीक्षा को संपन्न कराने में हवलदार बसंत बल्लभ पांडे, केवलानंद, विरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह चौहान, लेफ्टिनेंट चंद्रशेखर मिश्रा, द्वितीय अधिकारी जफर अली आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो