रामनगर। पीएनजी महाविद्यालय एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने राष्ट्र और जनसेवा की शपथ ली। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने स्वयंसेवियों से शिविर में सीखे गए कार्यों को दैनिक जीवन में उपयोग में लाने को कहा। इस दौरान जगमोहन सिंह बिष्ट, डॉ. जेपी त्यागी, कृष्ण कुमार, मनोज पांडेय, मनीष जोशी, संक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।