हल्द्वानी। नवरात्र के अवसर पर रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
आयोजन विभा शर्मा, अंजलि अग्रवाल और पूजा अग्रवाल ने किया। रिदम डांस एकेडमी की संचालिका आंशिल वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत मां जगदंबे आरती से हुई। विभा, अंजलि, आकांशा, जसप्रीत, स्मिता आदि ने पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में डांडिया किया।