हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति के कुमाऊंनी भाषा संरक्षण अभियान के 15वें दिन सोमवार को निजी काॅलेज में कुमाऊंनी भाषा में कविता एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मयंक रैक्वाल प्रथम, निहारिका पंत द्वितीय, रिदिमा बिष्ट तृतीय रहीं जबकि ऐश्वर्या को बाल रत्न सम्मान मिला। नवजोत सिंह को बाल शिरोमणि पुरस्कार व काव्य शिरोमणि सम्मान दिया गया। पांच शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या महतोलिया, प्रकाश कुमार, सुरेश बाजपेयी और वंदना टम्टा ने किया। कार्यक्रम समन्वयक शिक्षिका बीना जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने देशप्रेम, पर्यावरण, संस्कृति और सामाजिक विषयों पर कुमाऊंनी भाषा में प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन शगुन मौनी, त्रिशला बोरा और रितिका लोहनी ने किया।