नैनीताल। सरोवर नगरी निवासी नवीन टम्टा का चयन जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम के ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में किया गया है। आलूखेत निवासी वर्तमान में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े नवीन टम्टा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारतीय मुक्केबाजी दल के साथ जापान रवाना होंगे। इस वैश्विक मंच पर वे खेल व्यवस्थाओं और आयोजन तकनीकों का गहराई से अनुभव लेंगे। नवीन ने बताया कि इस दौरे से सीखे गए वैश्विक अनुभवों का उपयोग वे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के जमीनी स्तर के युवा बॉक्सर्स की प्रतिभा को निखारने में करेंगे।