हल्द्वानी। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के नेतृत्व में रामनगर और हल्द्वानी में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान 772 मामलों का निपटारा किया गया। साथ ही इन मामलों में 5.75 करोड़ की समझौता राशि तय की गई।
नैनीताल में जिला न्यायालय नैनीताल सुबीर कुमार ने 13 मामलों का निस्तारण किया। इसमें समझौता राशि 47.71 लाख रुपये तक की गई। न्यायाधीश परिवार न्यायालय नैनीताल रमेश सिंह ने 26 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला न्यायालय नैनीताल ज्योत्स्ना की पीठ ने 174 वादों का निस्तारण किया। जिला न्यायालय नैनीताल पुनीत कुमार सिविल जज की पीठ ने 78, प्रीलीटीगेशन के 38 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, दीवानी न्यायालय हल्द्वानी नंदन सिंह राणा ने 17 वादों का निपटरा किया। न्यायाधीश परिवार न्यायालय हल्द्वानी विध्यांचल सिंह ने 43 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, दीवानी न्यायालय हल्द्वानी अखिलेश पाण्डे ने 141, सिविल जज (जूडि) दीवानी न्यायालय हल्द्वानी सोनिया ने 49, द्वितीय अपर सिविल जज (जूडि) दीवानी न्यायालय हल्द्वानी अल्का ने 42, प्रीलीटीगेशन के 49 मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला जज दीवानी न्यायालय रामनगर सयन सिंह ने सात, प्रीलीटीगेशन के 24 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज (जूडि) दीवानी न्यायालय रामनगर कुलदीप नारायण ने 70 वाद निपटाए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग नैनीताल ने एक वाद निस्तारित किया।