कालाढूंगी। कालाढूंगी में भगवती शाह स्पोर्ट क्लब ने खो-खो के नेशनल स्तर पर प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी, बच्चों को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष तारा चंद्र ने कोच मनमोहन बसेड़ा, राजेश बिष्ट, नकुल कुमटिया और राहुल कुमटिया को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2025 में क्लब के कृष्णा, रजत कुटिया, राहुल, मनीष, बलिया, जतिन बिष्ट, हेमंत कुमार, अनुराग कौशल, विशाल मंडल, तनीषा, साक्षी, लतिका बसेड़ा, उरशीता और भूमिका समेत 23 खिलाड़ियों ने नेशनल खेला। यहां कोतवाली से एसआई कैलाश चंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू चौहान, कुंदन बसेड़ा, अशोक बिष्ट, सिद्धार्थ कुमटिया, ज्योति चुफाल आदि मौजूद रहे।