फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत पहुंचे नैनीताल, कार्यकर्ताओं को भनक तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम निजी दौरे पर बुधवार को नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां नयना देवी के मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आमतौर पर प्रदेश प्रभारी के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भारी जमावड़ा लगा रहता है लेकिन दुष्यंत गौतम का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रहा। उन्होंने अपने इस कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय संगठन या कार्यकर्ताओं को नहीं दी थी। दर्शन और पूजन के बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें