नंदी देवी हत्याकांड में पुलिस कुछ अहम सुराग हाथ लगने का दावा कर रही है। नंदी के घर के पास की नर्सरी में लगा सीसीटीवी घटना के दिन बंद मिला। साथ ही गांव में लगे सीसीटीवी में दिल्ली निवासी पुरुष और महिला दिखाई दिए हैं। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है।
गोरापड़ाव निवासी नंदी देवी की हत्या को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन कातिल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बीते छह दिन में पुलिस के हाथ लगे सुराग और इनपुट कुछ खास काम नहीं कर पाए। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। अब पुलिस के हाथ एक और सुराग लगा है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद, मासूम की मौत के बाद एक और डरावना सच आया सामने
छानबीन में सामने आया है कि नंदी के घर के पास नर्सरी में सीसीटीवी लगा है। इस सीसीटीवी से नंदी के घर की लोकेशन दिखती है। सूत्रों के अनुसार घटना के दिन सीसीटीवी बंद पाया गया है। उधर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी की भी पड़ताल में दिल्ली का एक पुरुष और एक महिला भी दिखाई दी हैं। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है।