हल्द्वानी। वोटर आइडी संबंधी फॉर्म भरने के बावजूद कई लोगों के नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुए हैं। निवर्तमान पार्षद दीपक बिष्ट ने जिला प्रशासन से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की मांग की है।
नगर निगम के वार्ड संख्या 47 बिठौरिया पूर्वी के जय गंगा इंद्रपुरम निवासी जगमोहन रौतेला ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। इस पर उन्होंने बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भरकर जमा कराया।
कई अन्य लोगों ने भी नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म भरे। इसके बाद भी संशोधित मतदाता सूची में उनका नाम नहीं जुड़ा था। निवर्तमान पार्षद दीपक बिष्ट ने जिला प्रशासन से लोगों की समस्या हल कराने की मांग की है। माई सिटी रिपोर्टर