आज रक्तदान शिविर
हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा महामारी मृत आत्माओं की शांति और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार 12 जून को लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल बरेली रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोरा ने बताया अभी तक 110 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।