फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच घोटाला: भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने 82 आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच घोटाला: भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने 82 आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने को जारी किए नोटिस माई सिटी रिपोर्टर नैनीताल। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम/जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार खुल्बे ने बहुचर्चित एनएच 74 घोटाला मामले में सुनवाई के लिए दो चरण नियत किए हैं। अब इस मामले की सुनवाई दो चरणों में होगी। बता दें कि ऊधमसिंहनगर में पिछले वर्षों के दौरान हुआ पांच सौ करोड़ से अधिक का एनएच घोटाला न्यायालय में विचाराधीन है। एनएच घोटाला मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम/जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। न्यायालय ने इस मामले को दो चरणों में सुनने का आदेश किया है। पहला वह जिसमें आरोपियों को पूर्व में न्यायालय द्वारा संबंधित धाराओं से आरोपित कर दिया है। ऐसे मामलों में न्यायालय ने अभियोजन को अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 14 दिसंबर की तिथि नियत की है। जबकि दूसरे चरण में 21 नवंबर को ऐसे मामलों की सुनवाई होगी जिनमें संबंधित घोटाले के आरोपी न तो गिरफ्तार हुए हैं और न ही न्यायालय में पेश हुए हैं। ऐसे 82 आरोपियों को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम राजीव खुल्बे ने उक्त तिथि को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें