नैनीताल। नेपाली कलाकार व गायक चक्र बम अपने नए नेपाली गीत की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने मल्लीताल मैदान, बोट स्टैंड व अन्य क्षेत्रों में गीत की शूटिंग की। चक्र बम ने बताया कि गीत में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का विशेष समावेश किया गया है। नैनीताल के खुर्पाताल में बीते दिवस शूट किया गया। इस गाने में दोनों देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। स्थानीय कलाकार सागर ने बताया कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हो रही शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।