नैनीताल। शहर की मॉलरोड और सार्वजनिक स्थल अब तिरंगा लाइट्स से रोशन होंगे। नगर पालिका ने इसके लिए एक निजी संस्था से अनुबंध किया है। लगभग सात लाख रुपये की लागत से कुल 300 तिरंगा लाइट्स लगाई जानी हैं। तल्लीताल डांठ और मॉलरोड से कार्य शुरू हो चुका है। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि ये लाइट्स संभवतः रविवार तक जलने लगेंगी।