फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार रही सरोवर नगरी, कई जगह हुआ ट्रैफिक जाम, रेंगकर चलते रहे वाहन

Mon, 03 Apr 2023 04:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

रविवार को नगर में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे। खुशनुमा मौसम के बीच नगर के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। पूरे दिन नगर की माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार व चाट बाजार सैलानियों से पटे नजर आए।
विज्ञापन
नैनीझील का बड़ा जलस्तर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर रविवार को नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों के वाहनों का दबाव बढ़ने से पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। पार्किंग फुल और सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते नगर की सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक रेंगकर चला।

विज्ञापन


रविवार को नगर में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे। खुशनुमा मौसम के बीच नगर के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। पूरे दिन नगर की माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार व चाट बाजार सैलानियों से पटे नजर आए। शाम तक नगर में लगभग 20 हजार सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है।

पार्किंग स्थल फ़ुल होने के बाद कई सैलानियों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। यातायात प्रभावित होने के चलते तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड में जाम लगता रहा। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि सैलानियों के वाहन को रोका नहीं जा रहा है। जल्द ही पर्यटन कारोबाारियों के साथ बैठक कर पर्यटन सीजन के लिए प्लान बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें