फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नया एयरपोर्ट बनाने के मामले में केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश, 4 सप्ताह का दिया समय

Tue, 06 May 2025 04:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पंतनगर विवि की तीन स्थानों पर करीब 2000 एकड़ कृषि भूमि एयरपोर्ट बनाने के लिए देने पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर विश्वविद्यालय की तीन स्थानों पर करीब 2000 एकड़ कृषि भूमि एयरपोर्ट बनाने के लिए देने पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की।

पंतनगर नगला निवासी राकेश शर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि राज्य सरकार ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की कई सौ एकड़ कृषि भूमि नया एयरपोर्ट बनाने के लिए दी है। पहले राज्य सरकार ने वर्ष 2008 में दो एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दी थी, जिसमें कोई निर्माण नहीं हुआ। अब वह भूमि जंगल में तब्दील हो गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने करीब पांच सौ एकड़ भूमि दी तब भी एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने कोई निर्माण कार्य नहीं किया।

इसके बाद सरकार ने वर्ष 2020 में 1072 एकड़ भूमि पंतनगर में दी, लेकिन उस पर भी कुछ नहीं हुआ। याचिका में कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक पंतनगर विवि की करीब 2000 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी को विभिन्न जगहों पर दे दी है। जबकि पंतनगर विश्वविद्यालय कृषि शोध संस्थान है। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट से हा गया कि एक ही जगह पर भूमि दी जाए, ताकि विवि प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें