फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हाईकोर्ट ने पूछा- कैंची धाम को जाममुक्त करने के लिए क्या प्रयास हो रहे

Tue, 22 Apr 2025 02:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हाईकोर्ट ने नैनीताल में यातायात संबंधी जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार से कैंची धाम को जाम मुक्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। 
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने नैनीताल में यातायात संबंधी जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार से कैंची धाम को जाम मुक्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने जानना चाहा कि कैंची धाम कितने पर्यटक सार्वजनिक परिवहन और कितने निजी वाहनों से आते हैं। कोर्ट ने पूछा कि वहां होटलों में 50 फीसदी पार्किंग उपलब्ध कराने का आधार क्या रखा है। कोर्ट ने कैंची बाईपास निर्माण की प्रगति पर भी सवाल किए।

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि कैंची में अभी केवल 50 वाहन पार्क हो सकते हैं, जबकि बड़ी पार्किंग में 450 वाहन पार्किंग व हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड निर्माण का प्रोजेक्ट जारी है। कोर्ट को बताया गया कि न्यायालय के एक आदेश के बाद कई लोकल टैक्सी चालक बेरोजगार हो गए हैं। यहां के स्थानीय नागरिकों को टैक्सी चलाने का अनुभव है और इन्हें आजीविका कमाने की अनुमति दी जाए। लंच के बाद हुई सुनवाई में न्यायालय ने सभी विभागों को नगर में स्टिल्ट पार्किंग की संभावना तलाशने को कहा। न्यायालय ने इसे सात फीट तक रखकर पार्किंग की समस्या हल करने पर विचार करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई बुधवार 23 अप्रैल को होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें