नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में चल रही पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में नैनीताल जॉइंट ने बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 217 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में एन. इलेवन की टीम 172 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला नैंसी स्टाइकर्स और बिष्ट क्लब की टीम के बीच खेला गया। बिष्ट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 70 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नैंसी स्टाइकर्स ने 6 ओवर में मुकाबला जीत लिया।