फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए डीसीएस रावत, महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी की जीत

Thu, 06 Jul 2023 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार गुगलानी व महिला उपाध्यक्ष शीतल सेलवाल को चुना गया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत व महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने जीत हासिल की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार गुगलानी व महिला उपाध्यक्ष शीतल सेलवाल को चुना गया।

विज्ञापन


बताया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पद डीसीएस रावत ने भारी मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर दुर्गा सिंह मेहता व तीसरे नंबर पर शशिकांत शांडिल्य रहे। अन्य पदों पर कांटे का मुकाबला हुआ।

अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत को 449, डीएस मेहता को 229 व शशिकांत शांडिल्य को 124 वोट मिले जबकि महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 433 व उनके प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र रावत को 419 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए विकास कुमार मुगलानी को 452 व कौशल साह जगाति को 386 वोट मिले।
विज्ञापन


कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र सिंह को 446 जबकि प्रभात बोहरा को 397, महिला उपाध्यक्ष पद पर शीतल सेलवाल को 352 जबकि मधु नेगी सामंत को 290 व शिवांगी गंगवार को 189 वोट से संतुष्ट होना पडा।

संयुक्त सचिव (प्रशासनिक ) पद पर कौशल पांडे, संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर मंयक पांडे, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के चार पदों पर दिगविजय सिंह बिष्ट, ध्रुव चन्द्र, हिमान्शु राठौर व सुमन नौटियाल ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें