फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल बैंक ने 50.61 करोड़ का शुद्ध लाभ किया अर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल बैंक लिमिटेड की 103वीं वार्षिक साधारण सभा सोमवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। चेयरमैन गोपाल सिंह गुसाईं ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक की गतिविधियों और उपलब्धियां बताईं। कहा कि 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के अंत में बैंक का व्यवसाय बढ़कर 13,225 करोड़ तक पहुंच गया है जिसमें कुल जमा 8,255 करोड़ और ऋण 4,970 करोड़ शामिल है। वित्तीय वर्ष में बैंक ने 50.61 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस वित्तीय वर्ष में मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन की शुरुआत की गई जिससे ग्राहक घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी महेश कुमार गोयल, मुख्य जोखिम अधिकारी मो. मोशिन इस्लाम, मुख्य अनुपालन अधिकारी कैलाश चंद्र पांडे, कंपनी सचिव विवेक शाह, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, कार्यकारी निदेशक कुलदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें