जिला प्रशासन ने पालिका को नैनी झील की नियमित सफाई करने के आदेश दिए हैं, लेकिन पालिका की हीलाहवाली के चलते सफाई व्यवस्था पंगु बनी हुई है। सैलानियों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र नैनी झील में कूड़े का ढेर लगे होने से नगर की रौनक बिगड़ गई है। पर्यटकों का नैनीताल में पहुंचते ही सबसे पहले झील में कूड़े से स्वागत हो रहा है।