फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम से जाएगी नैनी-दून जनशताब्दी, लालकुआं से जम्मूतवी

Tue, 27 Feb 2024 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन मंगलवार की सुबह अपने नियत समय पर काठगादोम रेलवे स्टेशन से ही चलेगी और शाम को वापस भी काठगोदाम तक आएगी। जबकि साप्ताहिक ट्रेन काठगोदाम-जम्मूतवी का संचालन लालकुआं स्टेशन से होगा।
विज्ञापन


काठगोदाम रेलवे प्लेटफार्म की लाइन नंबर 1 और पिट लाइन 7 पर मरम्मत का काम होने के कारण कुछ ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने शार्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट कर किया जा रहा है। इस कारण प्रतिदिन चलने वाली बाघ एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस ही सोमवार को काठगादोम तक पहुंची। दून-काठगोदाम एक्सप्रेस हल्द्वानी स्टेशन से संचालित हुई। इसके साथ ही हफ्ते में एक दिन चलने वाली लखनऊ-काठगादोम एक्सप्रेस का संचालन भी सोमवार को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से हुआ, जबकि काठगोदाम से जैसलमेर के बीच चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस सोमवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन तक ही आयी और शाम को यहीं से रवाना हुई है, जबकि दिल्ली के लिए चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन भी लालकुआं स्टेशन से किया गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टिकट बुक करा चुके यात्रियों को लालकुआं तक बस या टैंपो से जाना पड़ा। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रेलवे अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि सोमवार को शताब्दी और बाघ एक्सप्रेस ही काठगोदाम से संचालित हुई हैं, जबकि मंगलवार को दून-नैनी जन शताब्दी ट्रेन का संचालन भी काठगोदाम से ही होगा।


आज नहीं चलेगी रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस

हल्द्वानी। रामनगर रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच संचालित होने वाली रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रहेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे के कारण ट्रेन चालक को होने वाली कठिनाई काे देखते हुए ट्रेन को निरस्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें