फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पीरूमदारा से रामनगर तक महानगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान संकीर्तन में पंच प्यारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार को महानगर संकीर्तन पीरूमदारा गुरुद्वारे से शुरू होकर रामनगर में मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के मुख्य बाजार में भ्रमण के बाद रामनगर गुरुद्वारा पहुंचा। वहां आयोजित लंगर का प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया। गुरु मत प्रचार कमेटी के उपाध्यक्ष हरमिंदर सिंह ने बताया कि नगर संकीर्तन में आसपास के गुरुद्वारों ने प्रतिभाग किया। बाहर से आए कलाकारों ने जहां एक और अपनी सुंदर प्रस्तुति दी तो वहीं झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। महानगर संकीर्तन का नगर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत करने के साथ ही पुष्पवर्षा भी की गई। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ प्रमुख मीना रावत, राहुल डंगवाल, भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, इकबाल सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें