फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वैष्णो देवी गए भाई की मौत की खबर सुन सदमे आई ममेरी बहन, हार्ट अटैक से हुई मौत

Mon, 24 Apr 2023 04:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।

सार

रामनगर के बंबाघेर निवासी मसालों का कारोबार करने वाले देवेश अग्रवाल (48), अपने पत्नी तृप्ति, बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल और उज्ज्वल अग्रवाल के साथ शुक्रवार को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।
विज्ञापन
रामनगर के व्यवसायी देवेश और उनकी ममेरी बहन। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णो देवी यात्रा पर गए रामनगर के एक कारोबारी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जैसे ही यह खबर रामनगर में उनकी ममेरी बहन ने सुनी तो उन्हें भी अटैक पड़ गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रामनगर के बंबाघेर निवासी मसालों का कारोबार करने वाले देवेश अग्रवाल (48), अपने पत्नी तृप्ति, बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल और उज्ज्वल अग्रवाल के साथ शुक्रवार को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को यह परिवार कटरा पहुंचा। बताया जा रहा है कि शाम को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए चारों ने सीढि़यां चढ़नी शुरू की। इसी दौरान देवेश अग्रवाल के सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि देवेश की मौत की खबर जब रामनगर में उनकी ममेरी बहन स्वाति अग्रवाल (40) पत्नी विशाल अग्रवाल निवासी मोतीमहल को मिली तो वह परेशान हो गईं। उनके सीने में भी दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई। शनिवार रात परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्वाति अग्रवाल के पति खाद्य तेल के कारोबारी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा मनन बड़ा है और बेटी मान्या छोटी है।वैष्णो देवी से कारोबारी का शव रामनगर लाया गया। रविवार देर शाम श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शहर के व्यापारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें