फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सात सौ रुपये किलोग्राम तक बिक रहा स्कूल में लगाया मशरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के चेतराम साह इंटर कालेज में मशरूम की खेती काफी फल फूल रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने बताया कि यहां मुख्य रूप से ऑयस्टर मशरूम उगाया गया है जो बाजार में 700 रुपये किलोग्राम तक बिकता है। विद्यालय के प्रबंधक प्रो.अनूप साह की अभिनव पहल के बाद विद्यार्थियों की मेहनत रंग ला रही है। अब तक विद्यालय परिवार समेत संबंधियों को 10 किलोग्राम मशरूम बेची जा चुकी है। कई बार इसे बच्चों के मिड डे मील में भी परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें