भीमताल (नैनीताल)। जिले में मशरूम उत्पादन बढ़ाने के लिए जिला योजना से उद्यान विभाग को चार करोड़ की धनराशि जारी की गई है। एक करोड़ से भीमताल, हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक में मशरूम हट तैयार किए जाएंगे। उद्यान विभाग की ओर क्लस्टर के माध्यम से मशरूम हट तैयार किया जाएगा। इसके तहत 40 यूनिट लगाई जाएंगी। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देना है। मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा ने कहा कि क्लस्टर में मशरूम उत्पादन से किसानों की आजीविका में वृद्धि होगी।