फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के कारागार में कैदी की हत्या, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी जेल में उधम सिंह नगर जिले के मुड़िया पिस्टतौर बाजपुर का रहने वाला (19वष) सानू 4 मार्च 2020 से बंद था। उसे बाजपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के मुताबिक बैरक नंबर एक में सानू के साथ दमुआढ़ूंगा का निवासी कैदी आलोक बंद था। पूछताछ से पता चला कि आलोक ने सानू को सोते समय एक घूसा मार दिया था। सानू की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में देर रात जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में धारा 302 के तहत कैदी आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कैदी सानू के परिजन मोर्चरी पहुंचे। मोर्चरी पर परिजनों ने जेल कर्मियों से घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली। सानू पिता का इकलौता पुत्र था उसकी दो बहनें हैं। पुलिस ने डबल डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें