फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त बोले पहले 17 मलिन बस्तियों का ही होगा सर्वें

विज्ञापन
हल्द्वानी डीएम कैम्प कार्यालय में मलिन बस्तियों से पांच बस्तियों के नाम हटाने के विरोध में प्रद?
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम धीराज गर्ब्याल ने श्रेणीवार सभी मलिन बस्तियों का सर्वे कर रिपोर्ट 17 मई तक सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी की बैठक होगी। कमेटी बैठक के बाद शासन को संस्तुति भेजेगी। बुधवार को डीएम कैंप कार्यालय में डीएम धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में मलिन बस्तियों के सर्वे को लेकर बैठक हुई। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में 22 मलिन बस्तियां हैं। इसमें से पांच बस्तियां रेलवे की जद में आ रही हैं। इस कारण 17 बस्तियों का ही सर्वे किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी में 22 मलिन बस्ती, कालाढूंगी में सात, रामनगर में आठ, नैनीताल में 15 मलिन बस्तियों को चिह्नित किया गया है। बैठक में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें