फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता को पालिका की ना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर 27 जनवरी से लोकल ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता प्रस्तावित की गई है। इधर नगर पालिका की ओर से जिला क्रीड़ा अधिकारी को लिखे गए पत्र में ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता को ना कर दी है। पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ने कहा है कि इस दौरान यहां स्थित खेल मैदान में पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता होनी है जो बीते 60 वर्षों से आयोजित की जा रही है। संयोग से उसकी तिथि भी 27 जनवरी से 25 फरवरी तक रखी गई है। ऐसे में जिला क्रीड़ा विभाग की ओर 27 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता को बाद में किया जाए। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत का कहना है कि अब तक उन्हें पालिका का पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें