नैनीताल। नैनीताल एक्वेटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नैनीझील में बालिकाओं को क्रीड़ा गतिविधियों में आ रही दिक्कतों के समाधान की मांग की है। नासा ने बताया कि सेंट जोसेफ बोट स्टैंड पर बालिकाओं को कपड़े बदलने में परेशानी होती है। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने संस्था की लीज पर विभागीय अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सेंट जोसेफ संस्थान को पत्र भेजने की बात भी कही ताकि खेल गतिविधियों में बाधा न आए।