फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : दुकानों का किराया जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम ने अपनी स्वामित्व वाली दुकानों का किराया छूट समेत जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून तय की है। इस अवधि के बाद निगम किराया जमा न करने वाले दुकानदारों (आवंटियों) से प्रतिदिन के हिसाब से दस रुपये विलंब शुल्क वसूल करेगा।निगम के मार्केटिंग अनुभाग के प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र में निगम की 1200 से अधिक दुकानें हैं जो अलग-अलग दुकानदारों को किराये पर आवंटित की गई हैं। इस वित्तीय वर्ष में दुकान किराये के रूप में निगम को 1.16 करोड़ रुपया किराया मिलना है जबकि 12 लाख रुपये पिछले साल का बकाया जमा होना है। प्रत्येक दुकानदार को किराये के बिल भेजे जा चुके हैं। यदि इसके बाद भी किसी को बिल नहीं मिला हो तो वह निगम के मार्केटिंग अनुभाग में दुकान किराया जमा करा सकता है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें