हल्द्वानी। नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वर्मा ने कहा कि शहर में कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या है। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ बढ़ता जा रहा है। इसके निस्तारण के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन बनाने के लिए चिह्नित किए गए स्थानों की समीक्षा कर वैंडर्स को वहां भेजने संबंधी कार्रवाई को भी आने वाले समय में अंजाम दिया जाएगा ताकि सड़क, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण न हो। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम के माध्यम से चलने वाली योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की पहल होगी।इसके बाद उन्होंने गौलापार में ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया