नैनीताल। बारिश के बाद देवीधूरा-बसानी मार्ग पर कई स्थानों पर कीचड़ जमा हो गया है। इससे राहगीरों और बाइक सवारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बीते वर्ष बारिश से देवीधूरा बसानी मार्ग कई स्थानाें पर टूट गया था। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए थे। विभाग ने सड़क से मलबा साफकर धंसे हुए स्थान पर मिट्टी डाल दी। इधर, कई दिनों से बारिश की वजह से मार्ग पर कीचड़ जमा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवारों के गिरने का डर बना हुआ है। लोगों ने विभाग से सड़क को कीचड़ मुक्त करने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के ईई मनोज कुमार ने बताया कि सड़क में जहां कीचड़ है, वहां मशीन से साफ कराया जाएगा। संवाद