फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: काठगोदाम को दिल्ली से जोड़ेगी वंदे भारत, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की बात

Thu, 13 Nov 2025 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।

 
विज्ञापन
 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।

सांसद भट्ट ने रेल मंत्री को बताया कि काठगोदाम कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो प्रदेश के इस हिस्से का प्रवेश द्वार भी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर बढ़ा है। काठगोदाम से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करते हैं लेकिन वर्तमान में चल रही ट्रेनों की समय-सारिणी यात्रियों के लिए विशेषकर सुबह के समय असुविधाजनक है।

भट्ट ने कहा कि यदि काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाती है, तो यात्रियों को दिल्ली प्रातःकाल पहुंचने और शाम को काठगोदाम लौटने में सुविधा मिलेगी। बताया कि काठगोदाम और लालकुआं दोनों ही स्टेशनों पर मेंटेनेंस की व्यवस्था मौजूद है इसलिए जनहित में इस सेवा का शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें