भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण, रॉक बोल्टिंग, शॉटक्रीट के माध्यम से सुरक्षात्मक कार्यों के लिए एक महीने तक उक्त मोटर मार्ग पर डंपरों की आवाजाही बंद रहेगी। एडीएम पीआर चौहान ने बताया कि अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग पर डंपरों के आवागमन को मंगलवार से सात मई तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। मोटर मार्ग को बंद करने से पूर्व कार्यदायी संस्था जनहित में संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों के वाहनों के आवागमन के लिए खुद के व्यय पर वैकल्पिक मार्ग तैयार करेगी। कार्यदायी संस्था पेड़ों के पातन के विषय में वन विभाग से अनुमति लेगी।