अल्मोड़ा बस हादसे में छात्र सिद्धि विनायक की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा जिले के मरचूला में सोमवार को हुए बस हादसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग के बीफार्म प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धि विनायक की भी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर के बाद से परिसर में शोक की लहर है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिता सिंह ने बताया कि सिद्धि विनायक दीपावली की छुट्टी पर घर गया था और सोमवार को भीमताल परिसर के लिए आ रहा था। भीमताल पहुंचने से पहले हुए हादसे में उसकी जान चली गई। परिसर के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने घटना पर शोक जताया है।