फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Bus Accident: बीफार्मा के छात्र की मौत से परिसर में शोक, दीपावली की छुट्टी पर घर गया था सिद्धि

Tue, 05 Nov 2024 07:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

अल्मोड़ा बस हादसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग के बीफार्म प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धि विनायक की भी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर के बाद से परिसर में शोक की लहर है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा बस हादसे में छात्र सिद्धि विनायक की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा जिले के मरचूला में सोमवार को हुए बस हादसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित भेषज विज्ञान विभाग के बीफार्म प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धि विनायक की भी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर के बाद से परिसर में शोक की लहर है।

विभागाध्यक्ष प्रो. अनिता सिंह ने बताया कि सिद्धि विनायक दीपावली की छुट्टी पर घर गया था और सोमवार को भीमताल परिसर के लिए आ रहा था। भीमताल पहुंचने से पहले हुए हादसे में उसकी जान चली गई। परिसर के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने घटना पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें