फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंजीनियरों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण देगा विवि

विज्ञापन
पंतनगर में अनुबंध के दौरान कुलपति डॉ. अलकनंदा और विभु विश्वमित्र रावत। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक अपने एक्सपर्ट अनुभव और विषय विशेषज्ञता के साथ ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) में कार्यरत कनिष्ठ इंजीनियरों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए शनिवार को प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और उत्तराखंड के आरडब्ल्यूडी के बीच अनुबंध किया गया।
विज्ञापन

विवि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की मौजूदगी में शनिवार को हुए अनुबंध पर महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ. अलकनंदा अशोक और आरडब्ल्यूडी के सीई के प्रतिनिधि एसई विभु विश्वमित्र रावत ने हस्ताक्षर किए। अनुबंध के अनुसार प्रौद्योगिक महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के संकाय सदस्य आरडब्ल्यूडी में कार्यरत जेई के 25-25 के बैच को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण देने के लिए 10 शिविर आयोजित करेगा।
एसई रावत ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रस्तावित शिविरों से निर्माण के दौरान और निर्माण होने के बाद होने वाले गुणवत्ता परीक्षण संबंधी विभाग के अभियंताओं का ज्ञान बढ़ेगा। गुणवत्ता परीक्षण के आधुनिक तरीकों के बारे में भी पता चलेगा। इससे विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि ऐसे अनुबंध विवि के शिक्षा प्रसार के माध्यम से उत्तराखंड के सम्यक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। डॉ. अलकनंदा ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग का इस वर्ष का यह तीसरा अनुबंध है। वहां सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीएस महर, डॉ. संजीव सुमन, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. वनीता देवी, डॉ. सुबीर शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें