पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन में बृहस्पतिवार को कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 मेधावी विद्यार्थियों की माताओं लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, भवानी देवी को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक धमेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 27 छात्र-छात्राओं में 12 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की थी। इसमें से 3 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इस दौरान उमा जोशी, मिथिलेश, कमल कुमार, प्रियंका, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।