-इंस्पिरेशन स्कूल में मां को समर्पित गीतों पर बच्चों ने किया नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने मां की ममता को समर्पित माई तेरी चुनरिया लहराए और मेरी प्यारी अम्मी पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। एलकेजी के विद्यार्थीयों ने मैं तेरा लाडला... गीत पर और नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा इतनी सी खुशी .. गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
माताओं के लिए भी मनोरंजक खेलों म्यूजिकल रिंग, पजल गेम, पिनचेन, अल्फाबेट्स और नॉट द टाई का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर इंदु कथायत रहीं। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉक्टर गीतिका बलूटिया ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्य ममता तनेजा, समन्वयक प्रियंका शर्मा आदि थे।