नैनीताल। मल्लीताल रुकुट क्षेत्र निवासी निवासी संजू देवी ने थाने में शिकायत पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि 28 दिसंबर को वह ज्योलीकोट क्षेत्र में मायके गई थी। उसके साथ उसकी परिचित मुन्नी बिष्ट व बढ़ई जाकिर भी था। दिन में एक बजे अचानक उसका देवर व सास वहां आ गए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उसके देवर ने लोहे के पाइप व सास ने हथौड़े से उन पर हमला कर दिया, जिससे उसका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि साथी मुन्नी को भी गंभीर चोट आई है। उसके पैर में ऑपरेशन कर रॉड डाली गई है। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर ज्योलीकोट क्षेत्र निवासी भूपेंद्र व मोहिनी देवी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।