नैनीताल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले सामने आए प्री-एसआईआर आंकड़ों ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में कुल 63,117 ऐसे मतदाता सामने आए हैं जिनका भौतिक सत्यापन नहीं हो सका है। यदि बात हल्द्वानी विधानसभा सीट की करें तो यहां पिछली बार कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश जीत का अंतर मात्र 7814 मतों का था। प्री-एसआईआर में इस सीट पर 16,975 मतदाता गायब हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह खतरे की घंटी साबित हो सकता है।
आंकड़ों से राजनीतिक दलों की बढ़ी बेचैनी
आठ जून से फिर घर घर पहुंचेंगे बीएलओ