फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नकली नोट प्रकरण में 12 से अधिक हिरासत में

Sat, 12 Oct 2024 04:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़/हल्दूचौड़ (नैनीताल)। नगर में बीते बुधवार को नकली नोटों के साथ पकड़े गए दो युवकों के मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। अब तक 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपी लालकुआं और इसके आसपास के क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बीते बुधवार को पुलिस ने ने 9000 हजार कीमत के 500-500 के 18 नकली नोटों के साथ लालकुआं निवासी ज्वेलर शुभम वर्मा और उसके साथी राजू को गिरफ्तार किया था। दोनों हल्दूचौड़ में नकली नोट खपाने के लिए पहुंचे थे।
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पूछताछ में शुभम ने कई लोगों के नामों का खुलासा किया है। मामले में 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें