फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंदरो ने एडीजीसी के चैंबर में घुसकर फाड़ी फाइलें

Wed, 27 Aug 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला न्यायालय परिसर में बंदरों का आतंक बना हुआ है। मंगलवार को बंदरों ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) भरत भट्ट के चैंबर में घुसकर खूब उत्पात मचाया। एडीजीसी के मुताबिक सुबह जैसे ही उन्होंने चैंबर का दरवाजा खोला तो बंदर अंदर घुस गए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा सामान को भी नुकसान पहुंचाया। न्यायालय में हुई घटना से अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें