फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: चौकी से दो किमी दूर मिला 57 दिन से लापता मोहन, रेल की पटरी पर पुलिस को इस हाल में मिला

Sat, 26 Nov 2022 04:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्दूचौड़।

सार

धनपुर हल्दूचौड़ निवासी मोहन जोशी 29 सितंबर को घर से कहीं चले गए। परिजनों ने दो अक्तूबर को लालकुआं थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम गुमशुदा की तलाश में लगी थी। मोहन हल्दूचौड़ चौकी से करीब दो किलोमीटर दूर रेल पटरी पर बेसुध पड़े मिले।
विज्ञापन
गुमशुदा मोहन सकुशल घर पहुंचाने वाले को 51 हजार नकद धनराशि से पुरुष्कृत। - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेशान परिजन 57 दिनों से लापता मोहन को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहे थे। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कहीं कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसे ढूंढकर लाने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने तक की घोषणा कर दी। शुक्रवार को हल्दूचौड़ चौकी से करीब दो किमी दूर किसी ने रेल पटरी पर बेसुध मोहन को देखा।

विज्ञापन


परिजन जब मोहन से मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने उसे ढूंढने वाले को इनाम की राशि भेंट की। धनपुर हल्दूचौड़ निवासी मोहन जोशी पुुत्र स्व. तारादत्त जोशी 29 सितंबर को घर से कहीं चले गए। परिजनों ने दो अक्तूबर को लालकुआं थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम गुमशुदा की तलाश में लगी थी।

काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं लगा तो मोहन के भतीजे दीपक ने उन्हें ढूंढकर लाने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को मोटाहल्दू निवासी नंदा बल्लभ पांडे लालकुआं गए थे। उनकी नजर हल्दूचौड़ चौकी से करीब दो किलोमीटर दूर रेल पटरी पर बेसुध पड़े मोहन पर गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छात्र को मुर्गा बनाया...फिर डंडे बरसाए, बर्बरता के लिए जानी जाती है ये महिला टीचर

विज्ञापन

उन्होंने मामले की सूचना ग्राम प्रधान सीमा कीर्ति पाठक को दी और मोहन को अपनी गाड़ी से सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोहन को देखकर परिजन खुश हो गए। उन्होंने मोहन को सकुशल घर पहुंचाने पर नंदा बल्लभ पांडे को इनाम स्वरूप 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान प्रधान सीमा पाठक, विपिन जोशी, कीर्ति पाठक आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें