फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत हर विकासखंड में बनेगा एक मॉडल गांव

Sat, 07 Sep 2024 05:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्राधिकरण क्षेत्र में 400 वर्ग मीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल में बने निजी एवं व्यावसायिक भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से बनाना होगा। इस संबंध में डीएम ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अपने विकासखंडों में एक गांव को मॉडल गांव बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मॉडल गांव में प्रत्येक घर में क्षमता के अनुसार छोटे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हों। जिले के सरकारी कार्यालयों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग चरणबद्ध रूप से बनवाई जाए। हल्द्वानी स्थित सरकारी कार्यालयों के लिए प्रथम चरण में जिला योजना से बजट की व्यवस्था कर वर्षा जल संग्रहण के लिए रिचार्ज पिट बनाए जाएं।
उन्होंने जल संस्थान को निर्देशित किया कि जो व्यावसायिक संस्थान अधिक जल का उपयोग करते हैं और उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं बनाया है, तो उन्हें नोटिस देकर जल संयोजन विच्छेदित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने आवासीय भवनों के साथ ही व्यावसायिक भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें