उपकारागार हल्द्वानी में बेहड़ी से मिलने आए तीन लोगों की कार में रखा सामान चोरी हो गया।
बेहड़ी निवासी योगेंद्र कुमार, विनोद कुमार और भूपेंद्र गंगवार बुधवार को उपकारागार हल्द्वानी में किसी परिचित से मिलने आए थे। उन्होंने अपनी कार जेल के बाहर गली में लगा दी। जब वे वापस पहुंचे तो कार का दरवाजा खुला था और उसमें चार मोबाइल फोन, दो पर्स और छह एटीएम कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी।