भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश में मनरेगा योजना के माध्यम से मजदूरी करने वाले श्रमिकों को अब 230 रुपये रोजाना दर से मजदूरी दी जाएगी। शासन से ग्राम्य विकास विभाग के अपर सचिव और अधिशासी निदेशक आनंद स्वरूप की ओर से जारी आदेश में मनरेगा मजदूरी 213 रुपये से बढ़ाकर 230 रुपये कर दी गई है।
बता दें कि जिले में 61 हजार मनरेगा परिवार में 1 लाख से अधिक हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में 43 हजार श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया था। डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी का कहना है कि मनरेगा में अब श्रमिकों को 230 रुपये रोजाना मजदूरी दी जाएगी। इसके लिए शासन से पत्र मिला है। इसके तहत ही श्रमिकों को उनकी मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।